आईआईटी शिक्षकों ने छात्राओं को दी विज्ञान की जानकारी
धनबाद, मई 10 -- धनबाद। आईआईटी के शिक्षकों ने गर्ल्स हाईस्कूल रेलवे कॉलोनी भागा के 160 छात्राओं को विज्ञान से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। विज्ञान को आसान और दिलचस्प बनाने से संबंधित टिप्स दिए गए। बीसीसीएल की सीएसआर पहल के तहत एसटीईएम का आयोजन किया गया है। खनन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के बच्चों और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और जिज्ञासा विकसित करना है। आईआईटी की प्रो रश्मि सिंह और प्रो नीलाद्रि दास के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। मौके पर बीसीसीएल निदेशक एचआर मुरली कृष्ण रमैय्या, महाप्रबंधक सीएसआर सुरेंद्र भूषण, कुमार मनोज, अभिजीत मित्रा, स्कूल प्राचार्य प्रमोद सिंह चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.