आईआईटी व बीआईटी में छह सरकारी स्कूलों के बच्चे नवाचार सीखेंगे
धनबाद, सितम्बर 29 -- धनबाद जिले के छह सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आईआईटी धनबाद व बीआईटी सिंदरी के प्रोफेसरों के नेतृत्व में नवाचार का ककहरा सीखेंगे। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डवलपिंग इनोवेशन कल्चर एंड इंटरप्रेन्योरशिप (डीआईसीई) के तहत राज्य के 32 पीएमश्री स्कूलों का चयन हुआ है। इनमें धनबाद के छह सरकारी स्कूल शामिल हैं। पांच स्कूल उत्क्रमित हाईस्कूल डुमरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा, महेंद्र उच्च विद्यालय बरवा पश्चिम, प्लस टू हाईस्कूल धनबाद व उत्क्रमित हाईस्कूल बिराजपुर की जिम्मेवारी आईआईटी धनबाद को दी गई है। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को बीआईटी सिंदरी से टैग किया गया है। अन्य जिलों के स्कूलों को भी उस जिले में अवस्थित इंजीनयरिंग कॉलेजों या अन्य उच्च संस्थान से जोड़ा गया है। महत्वपूर्ण यह है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.