वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में बुधवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। गवाह और विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव से आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह ने जिरह की। इसे जारी रखते हुए कोर्ट ने अगली तिथि 17 अप्रैल तय की।अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता मौजूद रहे। एक अन्य आरोपी आनंद चौहान की तरफ से भी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, कुंदन सिंह, संजीव चौबे मौजूद रहे। इस मामले में विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव का बयान पहले ही हो चुका है। प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में 2 नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में कुणाल पांडे...