देहरादून, दिसम्बर 6 -- नई टिहरी। जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में टिहरी जलाशय के आसपास स्थित गांवों का सर्वेक्षण संबंधी समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने टीएचडीसी और आईआईटी रूड़की के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे से संबंधित रिपोर्ट पर आपसी समन्वय स्थापित कर अंतिम परिणाम शीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर आईआईटी रूड़की से प्रोफेसर प्रधान एवं प्रोफेसर आलोक ने अवगत कराया कि एक वर्ष की अवधि में विभिन्न टाइमलाइन पर कुल 6 सर्वे किए गए। जिनके अंतर्गत यूएवी सर्वे, जियो रेक्टिफिकेशन, डैम एडिटिंग एवं करेक्शन, नॉइस रिडक्शन टेक्नोलॉजी आदि तकनीकों का उपयोग कर अंतिम परिणाम तैयार किया गया। आईआईटी रूड़की द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार सर्वे किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.