देहरादून, दिसम्बर 12 -- रुड़की। आईआईटी रूड़की कर्मचारी संघ चुनाव 2026-27 के मतदान में अध्यक्ष पद पर अंकित सैनी ने 285 मत प्राप्त कर 112 मतों के अंतर से विजय हासिल की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एवं लगातार तीन कार्यकाल से अध्यक्ष रहे, नवीन कुमार को 173 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर योगेंद्र वलथरे ने 289 मत प्राप्त कर सचिन कुमार 169 मत को पराजित किया। उपाध्यक्ष (लिपिक) पद पर रोहित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (तकनीकी) पद पर चंद्र मोहन जोशी व उपाध्यक्ष (सी-एमटीएस) पद पर हसनैन विजयी रहे। अतिरिक्त सचिव (लिपिक) पद पर अंकेश कुमार, अतिरिक्त सचिव (तकनीकी) पद पर विकास कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव (सी-एमटीएस) पद पर मनोज कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर देवेश कुमार शर्मा ने सफलता प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.