सहारनपुर, जनवरी 9 -- महानगर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम द्वारा अनेक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर महानगर के अधिकांश बड़े ट्यूबवेलों पर इलेक्ट्रॉनिक डोजर मशीन से क्लोरिन की आपूर्ति की जा रही है तथा शहर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर पानी के नमूने लिए जा रहे है और क्लोरिन की जांच की जा रही है। इसके अलावा जल निगम ग्रामीण की लैब में भी हर रोज पानी के दस नमूनों की जांच करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पेयजल में आर्सेनिक, फ्लोराइड व अन्य हेवी मेटल की जांच आईआईटी रुड़की से कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जल निगम ग्रामीण की लैब में अभी तक सौ से ज्यादा नमूनों की फिजिकल, केमिकल एवं बैक्टिरियोलॉजिकल जांच करायी गयी है, सभी नमूनों की टेस्ट रिपोर्ट सामान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.