रुडकी, जून 21 -- रुड़की, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आईआईटी रुड़की की संस्थान क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित 11 दिवसीय योग महोत्सव का सफल समापन हुआ। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों के बीच योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। योग महोत्सव के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योग, आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। 11 और 12 जून को स्वामी करमवीर महाराज ने योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। 14 एवं 15 जून को ऑनलाइन योग प्रशिक्षक पूनम चोपड़ा ने योग के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में योग संगम का आयोजन 16 और 17 जून को डॉ. आशीष सिसोदिया ...