आईआईटी रुड़की में स्थापित होगी अवाथॉन फिजिकल एआई लैब
देहरादून, अगस्त 21 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की और औद्योगिक परिचालनों में स्वायत्तता के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी अवाथॉन ने फिजिकल एआई के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए अवाथॉन फिजिकल एआई लैब (अवाथॉन पीएएल) स्थापित करने की घोषणा की है। प्रस्तावित प्रयोगशाला आईआईटी रुड़की के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग में स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य औद्योगिक अर्थव्यवस्था के लिए फिजिकल एआई के विज्ञान को आगे बढ़ाना और भारत में इस क्षेत्र में अगली पीढ़ी का शोध विकसित करना है। यह साझेदारी अवाथॉन की औद्योगिक परिचालनों में स्वायत्तता संबंधी विशेषज्ञता और आईआईटी रुड़की की अनुकूलन, मशीन लर्निंग, ज्ञान प्रतिनिधित्व तथा बहु-एजेंट प्रणालियों में शोध क्षमता को एक साथ लाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.