रुडकी, मार्च 23 -- रुड़की। दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रुड़की लोकल सेंटर द्वारा आईआईटी रुड़की परिसर स्थित जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में 23 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेंटर के अध्यक्ष श्री अखिलेश वर्मा ने किया, जिन्होंने सभी कॉर्पोरेट सदस्यों, विशेषज्ञों और उपस्थित जनों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विश्व जल दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस बार रविवार होने के कारण इसे 23 मार्च को आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...