आईआईटी रुड़की में चयन होने पर मेधावी का सम्मान
अयोध्या, जुलाई 1 -- मिल्कीपुर। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत गोठवारा भटौली निवासी अमित कुमार चौरसिया का चयन आईआईटी रुड़की में हुआ है। उन्होंने गेट 2026 की परीक्षा में 510वीं रैंक हासिल की है, जिसके बाद उन्हें आईआईटी रुड़की में एमटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड कंट्रोल सिस्टम) के लिए चुना गया है। अमित कुमार चौरसिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालचन्द्र चौरसिया के छोटे पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। बुधवार सुबह 11 बजे सामाजिक कार्यकर्ता व सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मेधावी छात्र का सम्मान करते हुए उसे माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री कार्यालय प्रवीण सिंह, डॉ. राम भवन प्रजापति, महेश पाल और भाई पंकज चौरसिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.