नैनीताल, जनवरी 12 -- गरमपानी, संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की की ओर से संचालित अनुगूंज परियोजना के अंतर्गत किसानों को सोलर आधारित कृषि तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे एवं सीमांत किसानों को नवीकरणीय ऊर्जा आधारित आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, खेती की बढ़ती लागत को कम करना और किसानों की आय में वृद्धि करना रहा। बेतालघाट ब्लॉक के खैरना महिला सभागार में आयोजित शिविर में विशेषज्ञों ने बताया कि अनुगूंज परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा आधारित, एकीकृत एवं स्केलेबल मॉडल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सृजन, आत्मनिर्भरता और स्थानीय नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आईआईटी रुड़की के वास्तुकला विभाग की प्रो. अवलोकिता अग्रवाल और टीआईडीईएस बिजनेस इनक्यूबेटर...