देहरादून, नवम्बर 25 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की ने धूमधाम के साथ अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। आईआईटी रुड़की की पूर्व छात्रा डॉ. सुधा यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान से जुड़कर गर्व महसूस करने की बात कही। निदेशक प्रो. केके पंत ने उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...