देहरादून, मई 20 -- रुड़की। देश में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने एक बड़ी पहल की है। आईआईटी रुड़की की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईसीटी अकादमी ने स्काईस्किल अकादमी हैदराबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत युवाओं को ईवी टेक्नोलॉजी में उद्योग-उन्मुख और रोजगारपरक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही बाजार की जरूरतों को पूरा किया जाएगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह भी पढ़ें- टाटा पावर और भूटान की डीजीपीसी ने कौशल विकास पर किया करार यह भी पढ़ें- इंडस्ट्री-अकादमिक इंटर्नशिप कनेक्ट मीट का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...