देहरादून, जून 22 -- रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की), आइवीकैप वेंचर्स और न्यूक्वांट ने भारत के अनुसंधान, नवाचार और डीपटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए लगभग 1000 करोड़ के सुपर एंडोमेंट फंड की घोषणा की है। यह घोषणा भारत सरकार की पहल 'भारत इनोवेट्स 2026' के दौरान की गई। इस फंड का उद्देश्य आईआईटी नेटवर्क में अनुसंधान उत्कृष्टता, नवाचार, उद्यमिता और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु सहनशीलता, स्वास्थ्य सेवा, उन्नत विनिर्माण और एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रभाव वाले अनुसंधान को समर्थन दिया जाएगा। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने कहा कि यह केवल एक फंड नहीं, बल्कि भारतीय नवाचार के लिए सतत विकास का इंजन है, जो शोध ...