आईआईटी में 105 करोड़ से तैयार होगा नया ऐक्टिविटी सेंटर
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में नया मालवीय स्टूडेंट ऐक्टिविटी ऐंड कंप्यूटर सेंटर अगले 18 महीने में तैयार हो जाएगा। 105.84 करोड़ रुपये की लागत वाला यह सेंटर छात्र गतिविधियों, कंप्यूटिंग, नवाचार और सहयोगात्मक शिक्षण का जीवंत केंद्र होगा। गुरुवार को आईआईटी बीएचयू के राजपूताना मैदान में निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने सेंटर के लिए वैदिक रीति से भूमि पूजन किया। इसके बाद यहां निर्माण कार्य शुरू हो गया। निदेशक ने कहा कि प्रस्तावित एमएसएसीसी संस्थान के शैक्षणिक एवं छात्र पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य में एक महत्वपूर्ण निवेश है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र छात्रों को कक्षा से बाहर सीखने, नवाचार, संवाद, नेतृत्व विकास और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए समर्पित मंच प्रदान करेगा। साथ ही यह संकाय सदस्यों के लिए सम्मेलन, संगोष्ठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.