आईआईटी में 'खनन' का उद्घाटन, सेफ और स्मार्ट माइनिंग पर फोकस
धनबाद, सितम्बर 27 -- आईआईटी धनबाद के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग और एसएमई आईआईटी-आईएसएम स्टूडेंट चैप्टर की ओर से वार्षिक टेक्नो माइनिंग फेस्ट खनन-2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीजीएमएस के डायरेक्टर जनरल और चीफ इंस्पेक्टर ऑफ माइंस आरटी मंडलकर ने कहा कि देश में माइनिंग एजुकेशन और रेगुलेशन के लिए प्रमुख संस्थानों की मौजूदगी के बावजूद माइनिंग सेक्टर में कई गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं। जिम्मेदार खनन के लिए पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस यानी ईएसजी मानक पर ध्यान देना जरूरी है। क्रिटिकल मिनरल्स की बढ़ती जरूरत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के विकास और आत्मनिर्भरता के लिए इनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में मेटालिफेरस माइनिंग बढ़ने की संभावना है। माइनिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर उन्होंने सुरक्षित और समावेशी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.