वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती और अपने 107वें स्थापना दिवस पर आईआईटी बीएचयू ने शुक्रवार को 'अभ्युदय' पत्रिका के पहले अंक का विमोचन किया। शुक्रवार की शाम आईआईटी की तरफ से स्वतंत्रता भवन में विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत अद्भुत रहा। छात्रों और शिक्षकों ने विज्ञान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अविस्मरणीय झांकी प्रस्तुत की। उन्होंने संस्थान की पत्रिका विमोचन पर बधाई देते हुए बीएचयू की तरफ से हरसंभव मदद की पेशकश भी की। साथ ही सभी सदस्यों को बीएचयू के शिलान्यास के समय स्थापित शिलापट्ट अवश्य देखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने मन्ना डे के बांग्ला में गाए देशभक्ति गीत का हिंदी अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.