वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में 'क्वांटम मैटेरियल्स में प्रवृत्तियों' पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला डीएसटी-जेएसपीएस इंडो-जापान सहयोगात्मक पहल के अंतर्गत आयोजित की गई। स्कूल के समन्वयक प्रो. चंदन उपाध्याय ने मुख्य अतिथियों डीन अनुसंधान एवं विकास प्रो. राजेश कुमार और एनआईएमएस के डॉ. शिंजी इसोगामी का स्वागत किया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. श्रवण मिश्रा ने क्वांटम मैटेरियल्स एवं प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्र पर प्रकाश डाला। डॉ. शिंजी इसोगामी ने क्वांटम मैटेरियल्स एवं संबंधित प्रौद्योगिकियों में हालिया प्रगति पर व्याख्यान दिया। तकनीकी सत्रों में वक्ताओं ने अत्याधुनिक शोध क्षेत्रों जैसे थिन फिल्म निर्माण, क्वांटम डिवाइस अनुप्रयोग और क्वांटम मैटेरियल्स पर आधारित स्पिन्ट्रॉनिक उपकरणों की नवी...