आईआईटी में सात अगस्त से नए सत्र की कक्षाएं
वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में सात अगस्त से बीटेक और बीआर्क के नवप्रवेशी छात्रों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जेईई एडवांस्ड-2026 से चयनित बीटेक आौर बीआर्क प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आईआईटी बीएचयू ने प्रोविजनल प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्रों का ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीकरण बुधवार को दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। आईआईटी से जारी प्रवेश कार्यक्रम के तहत 27 से 30 जुलाई तक छात्रों को हॉस्टल में रिपोर्टिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। 30 जुलाई को चयनित छात्रों को आईआईटी बीएचयू में रिपोर्टिंग करनी होगी। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उनका फिजिकल रजिस्ट्रेशन आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आईपीयू में सीयूईटी स्कोर से आवेदन प्रक्रिया शुरू इसी दिन शाम पांच बजे तक ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीकरण का आखिरी दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.