धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग में बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। एसआरएम यूनिवर्सिटी एपी के डॉ मनजीत छेत्री ने सस्टेनेबल एनर्जी एप्लिकेशन (सतत ऊर्जा अनुप्रयोगों) के लिए इलेक्ट्रो केमिकल मॉड्यूल्स विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ छेत्री ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग के साथ अब जरूरत है कि अतिरिक्त बिजली का इस्तेमाल अगली पीढ़ी के केमिकल सिंथेसिस, सेपरेशन और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में किया जाए। उन्होंने हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड पर फोकस करते हुए समझाया कि किस तरह इन्हें ऊर्जा और रासायनिक बंधों के बीच आपस में बदला जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.