आईआईटी में शिक्षकों में नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण शुरू
धनबाद, जुलाई 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) में सोमवार से 10वें नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम की शुरुआत हुई। पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों के 34 शिक्षक सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों में आईआईटी खड़गपुर, बनारस हिन्दू विवि (बीएचयू), आईआईईएसटी शिबपुर, बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बेंगलुरु, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची सहित हुगली, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग और बीबीएमकेयू के कॉलेजों के शिक्षक शामिल हैं। समन्वयक प्रो मृणालिनी पांडेय ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों में कैरियर के शुरुआती दौर से ही नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। प्रो कृष्णेंदु शॉ, प्रो. संदीप मंडल समेत अन्य ने कहा कि शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.