आईआईटी में विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई दो नई बसें
वाराणसी, सितम्बर 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में विद्यार्थियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो नई बसों की शुरुआत की है। दोनों बसों का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने स्टुडेंट एक्टिविटी सेंटर में किया। निदेशक ने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुगम और प्रभावी परिवहन व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया। कहा कि संस्थान विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई बसों के संचालन से विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और परिसर में परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास, डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रो. एनके मुखोपाध्याय, डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स प्रो. राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.