आईआईटी में माध्यमिक छात्र सीख रहे रोबोटिक्स
कानपुर, मई 27 -- कानपुर। आईआईटी, कानपुर के रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केंद्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा 09 से 12 तक के 30 विद्यार्थी साइंस लैब में रोबोटिक्स से लेकर डेटा माइनिंग तक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को विज्ञान शिविर पहुंचे। बच्चे यहां कोडिंग से लेकर वायरलेस चार्जर बनाने की प्रक्रिया तक समझ रहे हैं। कोई सोलर कुकर तैयार कर रहा है, तो कोई पानी से बिजली पैदा करने के मॉडल पर काम कर रहा है। 26 मई से शुरू हुआ यह शिविर 24 जून तक चलेगा। जिलाधिकारी ने बच्चों को अपने अनुभवों की जानकारी दी। बच्चे यहां मॉडल दिखाते दिखे। आईआईटी कानपुर के प्रो. संदीप संगल, प्रो. आदित्य केलकर, प्रो. जे. रामकुमार प्रभाकर और प्रो. सुधांशु सिंह बच्चों की मदद कर रहे हैं। पीईओ रीता सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.