कानपुर, मई 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर महिला संघ की ओर से मदर्स डे समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें परिसर समुदाय की लगभग सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया। उद्घाटन महिला संघ की संरक्षिका रचना अग्रवाल ने किया। समारोह में मनोरंजक गतिविधियां, खेल तथा माताओं को समर्पित भावनात्मक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। महिला संघ की सचिव अमृता के भूषण तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- मां सिर्फ परिवार की नींव ही नहीं बल्कि प्रेरणा स्त्रोत भी यह भी पढ़ें- न्यू पर्ल्स स्कूल ने मनाया मदर्स डे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...