धनबाद, जून 10 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में बीटेक, एमटेक, बीएससी बीएड समेत अन्य कोर्स का वर्ष 2026-27 नया सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। बीटेक में नामांकन लेने वाले नए छात्रों को 24 जुलाई को रिपोर्ट करने को कहा गया है। बीएससी बीएड के छात्र 25 जुलाई, एमटेक के छात्र 27 जुलाई समेत अन्य कोर्स के छात्रों को फिजिकल रिपोर्टिंग करनी है। एमए, एमबीए समेत अन्य कोर्स में भी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कैंपस को नए छात्रों के लिए तैयार किया जा रहा है। नए सत्र में विभिन्न कोर्स में 18 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। बीटेक में ही 1210 सीटें हैं। नामांकन के लिए च्वाइस फिलिंग समेत अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं। रिपोर्टिंग के बाद कक्षाएं शुरू होने के पहले ओरिएंटेशन समेत अन्य कार्य होंगे। इसके लिए शिड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- BTec...