आईआईटी में बाहरी कर्मचारियों के सत्यापन और गेट पास के नियम बदले
रुडकी, मई 21 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। आईआईटी परिसर की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने सख्ती की है। अब आईआईटी के भीतर कैंटीन, मेस और अन्य विभागों में काम करने वाले अस्थाई कर्मचारियों के सत्यापन और गेट पास बनाने की प्रक्रिया को पहले से कठिन हो गई है। अब आईआईटी परिसर में एंट्री के लिए गेट पास बनवाने की प्रक्रिया को दो चरणों में होगी। कैंटीन, मेस और अन्य जगहों पर काम करने वाले कर्मचारियों को सबसे पहले अपने दस्तावेजों पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर कराने होंगे। इसके बाद ही पुलिस फाइल को आगे बढ़ाएगी और कर्मचारी का वेरिफिकेशन करेगी। इस पूरी प्रक्रिया के पूरे होने के बाद आईआईटी प्रशासन गेट पास जारी करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.