आईआईटी में प्रदर्शित की गईं सौ साल पुरानी मशीनें
वाराणसी, जुलाई 29 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की मुख्य कार्यशाला में मंगलवार को 'हेरिटेज पार्क' का निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने लोकार्पण किया। मुख्य कार्यशाला में विकसित इस हेरिटेज पार्क में संस्थान की सौ साल पुरानी ऐतिहासिक मशीनों, उपकरणों और सहायक यंत्रों का संरक्षण एवं प्रदर्शन किया गया है। वर्षों से सुरक्षित ये विरासत न केवल संस्थान के तकनीकी इतिहास को संजोएंगी, बल्कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आगंतुकों को इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण तकनीक के विकासक्रम को समझने का अवसर भी प्रदान करेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि तकनीकी विरासत का संरक्षण भावी पीढ़ियों को इंजीनियरिंग के इतिहास और उसके विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने मुख्य कार्यशाला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हेरिटेज पार्क संस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.