धनबाद, मार्च 31 -- धनबाद। जिले का पहला न्यू जेनरेशन पोस्टऑफिस आईआईटी आईएसएम में खुला है। सोमवार को इसका उद्घाटन आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने किया। वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा कहा कि न्यू जेनरेशन पोस्टऑफिस पूरी तरह से हाईटेक है। नई-नई मशीनें लगी हैं। यह कार्यालय पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ग्राहक को बैठने से लेकर काम कराने पर सुविधाएं मिलेंगी। काम में किसी प्रकार देर होने पर ग्राहक कुर्सी पर बैठकर चाय-कॉफी का लुत्फ उठा सकेंगे। मौके पर प्रो. धीरज कुमार, अमित राज दीक्षित, दुष्यंत शर्मा, डाक विभाग की ओर से उप डाक अधीक्षक कुमार अनूप, रितेश कुमार सिन्हा, अमित कुमार, संतोष कुमार, माधव कुमार सिंह, आईएसएम की उप डाकपाल जूही नूपुर, खुशबू झा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.