कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के एडवांस्ड सेंटर फॉर मैटेरियल्स साइंस और मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने मिलकर रीसेंट एडवांस्मेंट्स इन इंडेंटेशन, स्क्रैच एण्ड ट्राइबोलॉजी विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। शुरुआत प्रोफेसर अनीश उपाध्याय ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रोफेसर कांतेश बलानी ने नैनोमैकेनिक्स के महत्व और इसके मैटेरियल डिजाइन तथा नए मैटेरियल खोज में उपयोग पर चर्चा की। प्रोफेसर कांतेश बलानी, प्रोफेसर सुधांशु एस सिंह और प्रोफेसर मंजेश सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. मोहम्मद एपी. यज़्दी ने इंडेंटेशन, स्क्रैच और ट्राइबोलॉजी के व्यवहारिक उपयोगों पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.