दरभंगा, जुलाई 18 -- दरभंगा। वर्ष 2025 में जेईई मेन में 98 परसेंटाइल लाने पर एनआईटी पटना में सीट मिलने के बाद नामांकन नहीं लिया। मन में एक ही बात थी कि दादा लखन ठाकुर का सपना मुझे डॉक्टर के रूप में देखना है। मुझे डॉक्टर ही बनना है। इस कारण आकृति कुमारी ने नामांकन नहीं लिया। 12वीं में बायोलॉजी व मैथ दोनों विषय लेकर पढ़ाई करनेवाली आकृति एक साल ड्रॉप लेकर फिर से नीट की तैयारी में लग गई। वर्ष 2026 में फिर से जेईई मेन की परीक्षा दी। 98.8 परसेंटाइल प्राप्त हुआ। जेईई एडवांस में 15 हजार रैंक मिला। देश के कई आईआईटी में उसे नामांकन मिल जाता। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: जिले के कई छात्र-छात्राओं ने नीट में लहराया परचम, छाई खुशी उसके बाद भी नीट की तैयारी में लगी रही। नीट का रिजल्ट निकलने पर आकृति को 625 अंक मिला। देशभर में 4257 रैंक मिला है। आकृति की ...