आईआईटी में नवागत छात्रों का ओरिएंटेशन शुरू
वाराणसी, जुलाई 30 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में बुधवार को बीटेक के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन और इंडक्शन कार्यक्रम स्वतंत्रता भवन में शुरू हुआ। पहले दिन संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद किया। उनकी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया। प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि आईआईटी बीएचयू केवल उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान ही नहीं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद सत्र के दौरान अभिभावकों ने शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, सुरक्षा, मेंटरशिप, अनुसंधान, प्लेसमेंट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.