आईआईटी में देश के पहले सुपर कंप्यूटर शट डाउन से खलबली, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 15 -- आईआईटी बीएचयू में स्थापित देश के पहले स्वदेशी सुपर कंप्यूटर 'परम शिवाय' को बंद करने से जुड़े एक ईमेल ने खलबली मचा दी है। सुपर कंप्यूटर को चलाने वाली 'शिवाय सपोर्ट टीम' की तरफ से यह ईमेल शोध और अनुसंधान कार्यों में 'परम शिवाय' की मदद लेने वाले विश्वविद्यालय के आचार्यों, शोधार्थियों और वैज्ञानिकों के पास भेजा गया है। नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत आईआईटी बीएचयू द्वारा स्थापित पहले स्वदेशी सुपर कंप्यूटर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2019 को उद्घाटन किया था। इसके बाद समय-समय पर इसकी क्षमता भी बढ़ाई गई। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडेक) द्वारा डिजाइन और विकसित 833 टेराफ्लॉप्स क्षमता वाले इस सुपर कंप्यूटर की लागत 32.5 करोड़ रुपये आई थी। हालांकि इस सुपर कंप्यूटर को 'शट डाउन'...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.