धनबाद, मई 9 -- धनबाद। आईआईटी के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शुक्रवार को जियोएनएक्स दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार ने विभिन्न जानकारी दी। डीन प्रो केका ओझा, माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष प्रो आरके सिन्हा, समन्वयक प्रो स्वप्निल मिश्रा समेत अन्य ने संबोधित किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में 84 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन विशेषज्ञों ने स्लोप स्टेबिलिटी, टनल एनालिसिस, ओपन पिट माइन एक्सकेवेशन और जियोटेक्निकल मॉडलिंग से जुड़े विषयों पर व्याख्यान एवं प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए। डॉ सौम्यI चावला, चिरंजीब सरकार, डॉ सिद्धार्थ पाठक ने विशेषज्ञ सत्र लिए। यह भी पढ़ें- बीडीए कॉलेज पिछरी में कार्यशाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.