आईआईटी में कैच द रेन पर जागरूकता अभियान
धनबाद, जुलाई 15 -- धनबाद। आईआईटी के पर्यावरण विज्ञान व अभियांत्रिकी (ईएसई) विभाग स्थित ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर (आरपी) ने मंगलवार को देशव्यापी कैच द रेन अभियान के तहत वर्षा जल संचयन व भूजल पुनर्भरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह के 60 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रोग्राम ऑफिसर बिश्वजीत दास ने जल संरक्षण में जनभागीदारी की अहम भूमिका पर जोर दिया। छात्रों को मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट) और उसके सात प्रमुख विषयों से परिचित कराया। छात्रों को रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का भ्रमण कराया गया। प्रो सुरेश पांडियन समेत अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- डीसीई में हुई कार्यशाला और पौधरोपण यह भी पढ़ें- Bokaro News: पानी की बर्बादी रोक कर जल संचयन की शपथ
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.