धनबाद, अगस्त 20 -- आदिवासी छात्रों को डिजिटल स्किल्स से जोड़ने और उन्हें आगे की पढ़ाई व करियर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम 20 और 21 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मैनेजमेंट स्टडीज एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियर्स विभाग द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ट्राइबल वेलफेयर के तहत जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग झारखंड के छह एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल ईएमआरएस बसिया, ईएमआरएस सालगाडीह, ईएमआरएस तमाड़, ईएमआरएस तसरिया, ईएमआरएस काठीजोरिया और ईएमआरएस तोरसिंदरी-के कक्षा 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रोग्राम में छात्रों को बेसिक और एडवांस आईटी एवं कंप्यूटर स्किल्स की ट्रेनिंग दी जा रही है।

प्रशिक्...