रुडकी, मार्च 12 -- रुड़की, संवाददाता। आईआईटी में तीन दिवसीय कॉग्निज़ेंस 2026 आज से शुरू होगा। महोत्सव इस वर्ष एम्पीरियन टेक्नोजेनेसिस विषय पर आधारित है। इसे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा छात्र संचालित तकनीकी मंच माना जाता है, जो प्रौद्योगिकी के माध्यम से भविष्य के समाज को आकार देने का संकल्प रखता है। महोत्सव के लिए 50 लाख से अधिक के नगद पुरस्कार और उपहार रखे गए हैं। इसमें तीन हजार से अधिक कॉलेजों के 25,000 से ज्यादा विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस महोत्सव में आर्मागेडन (रोबोटिक्स), फ्लाइट फ्यूरी (ड्रोन), स्काइथ सीटीएफ (साइबर सुरक्षा) और इनोववेव सहित 50 से अधिक तकनीकी इवेंट्स से संबंधित प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.