धनबाद, अप्रैल 6 -- आईआईटी आईएसएम में 6 और 7 अप्रैल को आईइन्वेंटिव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह देश के प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) मेलों में से एक है। शिक्षा मंत्रालय के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शोध और तकनीक को प्रयोगशाला से निकालकर समाज और उद्योग तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। इस आयोजन में देश-विदेश के कई उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और इनोवेशन लीडर्स शामिल होंगे। आईआईटी प्रबंधन के अनुसार आईइन्वेंटिव 2026 एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां एकेडेमिया, इंडस्ट्री, स्टार्टअप्स और निवेशक एक साथ आकर नए विचारों और तकनीकों पर चर्चा करेंगे। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों को भी मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस दो दिवसीय आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.