धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग ने बुधवार को असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स के तहत स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन व प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। यह 10 जून तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागियों को माइन सर्वेइंग से जुड़ी व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जा रही है। चार बैच में 110 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 40 ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स को सफल प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्किल बेस्ड ट्रेनिंग युवाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.