कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। कानपुर में दलित, पिछड़ा, उपेक्षित एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की ओर से आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संगठन ने संस्थान के छात्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है, कि छात्र को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत सामने आई थी और इसी पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। महासभा ने एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने, आईआईटी संस्थानों में वंचित वर्ग के छात्रों के लिए विशेष समिति गठित करने और मृतक छात्र के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी की है। जिलाधिकारी के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष र...