कानपुर, दिसम्बर 11 -- जाजमऊ पुल से 18 नवम्बर को लापता हुए पावर हाउस इंजीनियर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के कहने पर पुलिस ने इंजीनियर के मोबाइल का लॉक खुलवाने के लिए उसे आईआईटी भेजा है। वहीं परिजन कानपुर समेत आसपास के कई जिलों में लापता इंजीनियर के पोस्टर लगाते घूम रहे हैं। पनकी पावर हाउस में अधिशासी अभियंता पद पर कार्यरत अतुल कुमार राय 18 नवंबर को अपनी पत्नी अनीता के घर पनकी एमआईजी गए थे। जहां पत्नी से विवाद होने के बाद दोनों की पंचायत एमआईजी चौकी में हुई थी। इसके बाद वह सरकारी गाड़ी से पनकी पावर हाउस स्थित अपने आवास पहुंचे। जहां सरकारी गाड़ी खड़ी कर अपनी निजी कार से पावर हाउस ऑफीसर्स कॉलोनी से निकले थे। देर रात उनकी गाड़ी पुलिस को जाजमऊ पर खड़ी मिली थी। इसके बाद से लापता इंजीनियर का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जाजमऊ पुल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.