हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- भानु जोशी, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के लिए गर्व का विषय है कि विभाग के शोधार्थी डॉ. शुभम चौधरी का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भुवनेश्वर में हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध परंपरा को नई मजबूती प्रदान करती है। डॉ. चौधरी ने प्रो. संतोष कुमार के निर्देशन में मेघालय के सुंड वैली क्षेत्र में पाए जाने वाले मैफिक एवं अल्ट्रामैफिक शैलों तथा उनसे संबंधित खनिजीकरण पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है, जिसे भूविज्ञान के क्षेत्र में विशेष रूप से सराहा गया है। प्रो. संतोष कुमार ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग के अन्य शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कुलपति प्रो. डीएस रावत सहित विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. शुभम चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज...