आईआईटी बॉम्बे की कार्यशाला में सीखा नवाचार और उद्यमशीलता
कानपुर, अक्टूबर 3 -- कानपुर। कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से कार्यशाला हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नवाचार, रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता के गुर सीखे। अतिथि व्याख्याता प्रशांत सिंह ने नवाचार की अवधारणा और प्रतिस्पर्धात्मक दौर इसके महत्व के बारे में बताया। संस्थान की निदेशक डॉ. गौरी गौर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रखर तिवारी और डॉ. अनुराधा फैकल्टी कोऑर्डिनेटर का अहम योगदान रहा। मौके पर मोहित श्रीवास्तव, प्रखर तिवारी, शिवम कुमार सिंह, आयुष यादव, विशाल श्रीवास्तव, प्रगति सिंह, श्रुति अग्रवाल, आंचल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.