आईआईटी बीएचयू रेपकांड में विवेचक ने दर्ज कराया बयान
वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, संवाददाता। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुराचार के मामले की शुक्रवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट में दूसरे गवाह और विवेचक शिवकांत मिश्रा ने अपना बयान दर्ज कराया। अगली सुनवाई 11 मई को होगी। कोर्ट में अभियोजन की तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने बयान दर्ज करवाया। कोर्ट में बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अजय सिंह, कुंदन सिंह, संजीव चौबे मौजूद रहे।प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में गुरुवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.