वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी। कर्मचारियों में सेवा भाव के संदेश के व्यापक प्रसार के उद्देश्य से राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद पैमाने पर जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीनिवास देशपांडे पुस्तकालय के प्रथम तल स्थित पुस्तकालय सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर इंचार्ज (प्रशासन) प्रोफेसर रंजीत महंती एवं संस्थान के कुलसचिव श्री सुमित कुमार बिस्वास ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज (प्रशासन) प्रोफेसर रंजीत महंती ने कहा कि राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद पैमाने पर जन सेवा कार्यक्रम भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश...