आईआईटी बीएचयू में अगले साल से शुरू होगा फिजिकल एआई बीटेक कोर्स, क्या है फिजिकल एआई
प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 28 -- BTech in Physical AI : देश में पहली बार 'फिजिकल एआई' की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह उपलब्धि आईआईटी बीएचयू के खाते में दर्ज हुई है। आईआईटी में 'स्कूल ऑफ फिजिकल एआई' की स्थापना को मंजूरी मिल चुकी है। यहां अगले शैक्षणिक सत्र 2027-28 में फिजिकल एआई में चार वर्षीय बीटेक कोर्स की शुरुआत होगी। आईआईटी की सीनेट की बैठक में 17 अक्तूबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसपर काम शुरू हो चुका है। स्कूल ऑफ फिजिकल एआई की स्थापना के लिए संकाय सदस्य पोलैंड, कोरिया सहित अन्य देशों के केंद्रों के दौरे पर हैं। स्कूल की स्थापना और संचालन के लिए निदेशक प्रो. अमित पात्रा की अगुवाई में आठ सदस्यीय समन्वय समिति भी बनाई गई है। इसके उपाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार होंगे। आईआईटी बीएचयू के विशिष्ट पूर्व छात्र डॉ. राज य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.