वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में इस साल से नई पीढ़ी के 'मेट्रो मैन' तैयार होंगे। डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) नई दिल्ली के साथ 2022 में हुए एमओयू के अंतर्गत आईआईटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस इंजीनियरिंग (सीईटीयूएसई) की शुरुआत हो गई है। इस सत्र से दो वर्षीय एमटेक में प्रवेश आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इसमें भूमिगत इंजीनियरिंग, सुरंगों के भीतर काम की तकनीकें और इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिक पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। वर्ष-2022 में आईआईटी बीएचयू और डीएमआरसी के बीच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए समझौता हुआ था। 2025 में इस केंद्र को औपचारिक रूप से रिसर्च एवं इनोवेशन हब के रूप में स्थापित किया गया। यह भी पढ़ें- पैसों की चिंता छोड़िए, IIT दिल्ली देगा फ्री खाना और जेब खर्च; कैस...