वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, संवाददाता। फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सोमवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा संग सामूहिक दुराचार के मामले में सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से अन्य गवाह पेश करने के लिए आवेदन दिया गया। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। पिछली तिथि पर अभियोजन की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। कहा गया कि दौरान बीएचयू प्रशासन की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज को केस डायरी का अंग बनाया गया है। इसका प्रमाण पत्र मूल रूप में पत्रावली में उपलब्ध है। साथ ही सीडीआर उपलब्ध कराने वाले साक्षी लखनऊ स्थित एयरटेल के नोडल आफिसर कौशलेंद्र त्रिपाठी का नाम आरोप पत्र में अंकित नहीं है। उन्हें गवाही के लिए 18 जुलाई को तलब किया गया है। साथ ही जिन पुलिसकर्मियों ने सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से ...