आईआईटी बीएचयू गैंगरेप: दूसरे विवेचक से जिरह पूरी
वाराणसी, जुलाई 9 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के मामले में गुरुवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) में सुनवाई हुई। न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में गवाह और विवेचक शिवकांत मिश्र से आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह ने जिरह पूरी की। मामले में अगली सुनवाई 13 जुलाई (सोमवार) को होगी। बता दें कि बीएचयू परिसर में दो नवंबर, 2023 की रात में बाइक सवार तीन युवकों ने आईआईटी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। लंका थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान बृज एनक्लेव कॉलोनी (सुंदरपुर) के कुणाल पांडेय और जिवधिपुर (बजरडीहा) के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान एवं सक्षम पटेल का नाम सामने आया था। मामले में विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव का भी बयान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.