वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददात। आईआईटी बीएचयू के भौतिकी विभाग के प्रो. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के तरंगों पर विशेष शोध की धाक इटली में जमी है। तरंगों और पुनर्संयोजन का सहजीवन (स्वर) विषयक शोध के आधार पर उन्होंने इटली में हुए कॉस्पर सम्मेलन में विशेष वैज्ञानिक सत्र संचालित किया। इस पहल ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। आईआईटी बीएचयू के शोध को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। कॉस्पर के सत्र में दक्षिण कोरिया की कासी के प्रो. आरवाई कॉन ने भी उनका सहयोग किया। इसमें भारत सहित दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, चीन, रूस, बेल्जियम, क्रोएशिया, नॉर्वे और अन्य देशों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक तथा युवा शोधकर्ताओं ने भाग लिया। इस वैज्ञानिक सत्र में प्लाज़्मा भौतिकी के एक नए वैज्ञानिक सिद्धांत पर ...