वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट में आईआईटी बीएचयू ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बड़ी छलांग लगाई है। आईआईटी के कुल 14 में से 13 विषयों को रैंकिंग में स्थान मिला है। इनमें से तीन विषय विश्व के टॉप-250 में और सात विषय टॉप-300 में शामिल हुए हैं, जबकि कुल 11 विषय टॉप-500 में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आईआईटी ने कई विषयों ने पिछले वर्ष की तुलना में 200 से अधिक पायदान की छलांग लगाई है। सिविल इंजीनियरिंग में पहली बार 201-275 रैंक बैंड में शामिल हुआ, जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने 201-250 रैंक बैंड में मजबूत स्थान प्राप्त किया है। केमिकल इंजीनियरिंग और मैटेरियल्स साइंस दोनों ने 251-300 रैंक बैंड में अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.